
लिस्बन में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी की पुष्टि कर दी है। रोनाल्डो ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हाथों में रिंग पहने नजर आ रहे हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जॉर्जिना के साथ हाथ थामे हुए तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “C” और हार्ट इमोजी के साथ “J” लिखा।
रोनाल्डो हाल ही में FIFA World Cup 2026 में पुर्तगाल टीम के लिए खेलते नजर आए थे। हालांकि उनकी टीम जुलाई में राउंड ऑफ 16 में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
पुर्तगाल के वर्ल्ड कप मुकाबले में मिकेल मेरिनो के गोल की मदद से स्पेन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। यह रोनाल्डो का आखिरी FIFA World Cup भी माना जा रहा था।
रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर 2006 में शुरू हुआ था। उन्होंने 2026 तक कुल 27 वर्ल्ड कप मैच खेले और 11 गोल किए। क्लब स्तर पर शानदार उपलब्धियों के बावजूद वर्ल्ड कप में उनकी टीम खिताब जीतने में सफल नहीं रही।



