सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में रुद्राभिषेक किया । इसी के साथ ही आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं।

साथ ही उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाएगा। वही  दूर-दराज से आए करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम खुद गए और एक-एक कर सबकी बात सुनी। सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

बात दे कि, हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। 

मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक के लिए दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों का रस रखा गया था। सुबह सात 7 बजे से  9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन किया गया।

LIVE TV