
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की NDA Conclave में दिए गए उद्बोधन की सराहना की है।
CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व हर किसी को राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि NDA की बैठक में 35 घटक दलों के 75 प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां सभी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अटूट विश्वास जताया।
धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए शिखर छू रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ देशव्यापी विश्वास का आधार बन गया है।”
NEET परीक्षा के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने NEET (UG) 2026 री-एग्जामिनेशन देने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासी उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।
यह सुविधा परीक्षा से 2 दिन पहले से लेकर परीक्षा के 2 दिन बाद तक वैध रहेगी। उम्मीदवारों को अपने निकटतम परीक्षा केंद्र तक जाने-आने के लिए NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा। यह सुविधा केवल साधारण बसों पर लागू होगी।



