उत्तराखंड

CM धामी ने शुरू किया ‘3-B गार्डन’ : मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण की अनोखी पहल

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जून को मुख्यमंत्री आवास परिसर और सर्किट हाउस में ‘3-B गार्डन’ (Bees, Butterflies and Birds) का शिलान्यास किया। उन्होंने कृष्ण वट का पौधा लगाकर इस गार्डन की शुरुआत की।

यह विशेष गार्डन मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण तथा जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। गार्डन में कीटनाशकों और हानिकारक रसायनों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

गार्डन में लगाए गए प्रमुख पौधे:
जामुन, शहतूत, सहजन, कदंब, कपूर, गुड़हल, अमरूद, नीम, बांस, बोतलब्रश, तेजोम, जीनिया, कोसमॉस, पेंटास, मिल्कवीड, पैशन फ्लावर, हमेलिया, इक्सोरा, लैंटाना, तुलसी, लैवेंडर, सूरजमुखी, रोजमेरी और पुदीना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गार्डन न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण बल्कि मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने और आम लोगों में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेगा।

Related Articles

Back to top button