उत्तराखंड

लगातार बारिश को लेकर CM धामी का अलर्ट, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक की और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। सभी विभागों को आपसी समन्वय में रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा की। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिले के लिए रेड अलर्ट तथा पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चारधाम यात्रा पर विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा। होल्डिंग पॉइंट्स पर भोजन, पानी, दवा, बच्चों के लिए दूध और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौसम सामान्य होने और रास्ते सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button