CM केजरीवाल पर जूता फेंकने का आरोप BJP पर

एजेन्सी/arvind-kejriwal_5709e997522b7नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान जूता फैंकने वाले की पहचान हो गई है। दरअसल हमलावर की पहचान वेद प्रकाश के तौर पर हुई है। इसे आम आदमी सेना का राष्ट्रीय महासचिव बताया गया है। इसे कुछ घंटे की पूछताछ के बाद पकड़ लिया गया। मगर इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले आॅड इवन योजना के दूसरे चरण में दिल्ली सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

वेदप्रकाश ने पहले उन्हें टोका जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से एक जूता और एक सीडी फैंक दी गई। वेदप्रकाश के कदम से हलचल मच गई। दरअसल जूता फैंकने वाला युवक मुख्यमंत्री से सीएनजी स्टिकर के वितरण में अनियमितताओं की बात कर रहा था। वह इन लोगों के विरूद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई न करने को लेकर नाराज भी था। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावर ने दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता को फोन कर दिया।

मिश्रा द्वारा इस मामले में ट्वीट किया गया और कहा गया कि वेदप्रकाश शर्मा की काॅल डिटेल की जांच होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल को आत्मविश्लेषण करना होगा। आखिर वे बार – बार इस तरह के हमलों का सामना क्यों कर रहे हैं। भाजपा द्वारा इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया गया।  वेदप्रकाश उत्तर पश्चिम दिल्ली के बेमपुर का निवासी है।

जो कि एक प्राॅपर्टी डीलर बताया गया है। इसे न्यायालय में पेश किए जाने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि आॅड ईवन के प्रथम चरण की सफलता पर स्याही फैंक दी गई। ऐसे में लगभग 3 माह बाद आॅड – ईवन का द्वितीय चरण प्रारंभ होने के पहले सीएम केजरीवाल पर जूता फैंका गया। 

LIVE TV