CBI की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती पहुंची पुलिस स्टेशन, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती से पूछताछ का दौर जारी है। रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस के बाहर देखा गया। बीते दिन रिया से कुल 9 घंटे की पूछताछ की गयी। जिसके बाद अभी तक सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती से कुल मिलाकर सीबीआई ने तकरीबन 35 घंटे तक पूछताछ की है।

आपको बता दें कि डीआरडीओ के गेस्ट हाउस से निकलकर रिया चक्रवर्ती सीधे सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंची थी। हालांकि रिया किन कारणों से पुलिस स्टेशन गयी इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं लग सकी है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस स्टेशन गयी हुई थीं।

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के साथ ही सीबीआई ने कुल 10 लोगों से पूछताछ की है। जिसमें शोविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, जया साहा, सूवेद लोहिया, श्रुति मोदी आदि लोग शामिल हैं।

LIVE TV