खेल

टेस्ट प्लेयर का टैग तोड़ा, अब T20 में धमाल: केएल राहुल का शानदार अंदाज

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस सीजन IPL 2026 में कमाल का फॉर्म दिखा रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं और स्ट्राइक रेट 185.83 रहा है।

राहुल ने कहा कि 10 साल पहले उन्हें सिर्फ टेस्ट प्लेयर माना जाता था। सफेद गेंद के क्रिकेट में उन्हें कभी अच्छा नहीं समझा जाता था। अब T20 में आक्रामक खेलकर उन्होंने उस छवि को तोड़ दिया है, जिस पर उन्हें गर्व है।

राहुल ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने साफ कहा था कि पावरप्ले में आक्रमक खेलें और पहले 6 ओवर में 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा रन बनाएं। उन्होंने इस सलाह को अच्छे से फॉलो किया और पावरप्ले में धमाल मचाया।

Related Articles

Back to top button