मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘भूत बंगला’ 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची, 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए; ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार

सिनेमाघरों में इन दिनों ‘धुरंधर 2’ का दबदबा जारी है, लेकिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी मजबूती से टिकी हुई है।

‘भूत बंगला’ की कमाई
प्रियदर्शन निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 8वें दिन (शुक्रवार) 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। गुरुवार को इसने 5.50 करोड़ कमाए थे। अब तक फिल्म की कुल घरेलू कमाई 90.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 144.70 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म इस वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की मजबूत उम्मीद है।

‘धुरंधर 2’ का जलवा
रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 37वें दिन भी दमदार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये कमाए। अब तक इसका कुल घरेलू कलेक्शन 1124.24 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1768.66 करोड़ रुपये हो चुका है।

नई रिलीज ‘माइकल’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शुरुआत सामान्य रही, जबकि ‘डकैत’ की कमाई पर ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का असर साफ दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button