पुलिस की लाठीचार्ज किसान नेता का गुस्सा फूटा, बोले- भारत में सरकारी तालिबानों का कब्जा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बैठक के खिलाफ करनाल के पास प्रदर्शन करने वाले किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में अब सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीजार्च करने वाले पुलिसकर्मियों को तालिबानों के कमांडर ने आदेश दिया है। बता दें कि भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

हरियाणा के नूंह में किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, वे (सरकार) कहते हैं कानून में काला क्या है ये बताओ। हमने कहा कि कानून में सफेद क्या हो वो बताओ। वे कहते हैं कि इसके अंदर का सब बदल देंगे। बाहर का न बदलवाओ। ये 3 कानून भी बदले जाएंगे। एमएसपी पर गारंटी कार्ड भी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड एक दिन किसान की मौत का कार्ड बनेगा। देश कंपनियों के हाथो में जा चुका है। अदानी ने पूरे हिमाचल के सेब के बागानों पर कब्जा कर लिया है। बड़े-बड़े गोदाम वहां बन चुके हैं। जो रेट 2011 में था आज भी वे उसी रेट पर खरीद कर रहे हैं।

LIVE TV