यूपी के लिए बीजेपी का खास प्लान, 4 केंद्रीय मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, 14 लोकसभा सीटों के लिए बनाई रणनीति

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है, इसको लेकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक काम कर रही है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की हारी हुई 14 सीटों पर कमल खिलाने की ज़िम्मेदारी चार केन्द्रीय मंत्रियों के समूह को दी है। वहीं इस लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने यूपी में खास प्लान बनाया है। बता दें कि, पार्टी ने उन सीटों पर खास फोकस कर रही है, 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, अब इसको लेकर एक और बड़ा फैसला किया है।

सोनिया, मुलायम के गढ़ पर बीजेपी की विशेष नज़र है, इन सीटों को जीतने के लिए विशेष रणनीति बनाई है, इन सीटों पर राष्ट्रीय स्तर के संगठन के पदाधिकारियों को लगाया गया। मैनपुरी सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ प्रदेश संगठन के चार पदाधिकारी, दो यूपी सरकार के मंत्री और बूथ स्तर पर बीस कार्यकर्ताओं की अलग से टीमें बनाई गई हैं।

लंबे समय तक उत्तर और पश्चिमी भारतीय राजनीतिक दल के रूप में देखे जाने के बाद, भाजपा ने देश के पूर्वी हिस्सों में सफलतापूर्वक अपना विस्तार किया है। आज, कर्नाटक को छोड़कर, दक्षिण भाजपा की लहर से काफी हद तक अछूता है, जहां भाजपा अब अपनी जगह बनाने में लगी हुई है। हाल के घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि पार्टी 2024 में अगले आम चुनावों के लिए समय पर इस क्षेत्र का दोहन करने के लिए आगे बढ़ रही है। प्रदेश संगठन के चार पदाधिकारी, दो यूपी सरकार के मंत्री और बूथ स्तर पर बीस कार्यकर्ताओं की अलग से टीमें बनाई गई हैं।

LIVE TV