भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- जल्द ही ‘तेज मंदिर’ में तब्दील होगा ताजमहल

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद विनय कटियार ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है। जिसपर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है।

भाजपा सांसद का विवादित

दरअसल, विनय कटियार ने सोमवार को ताजमहल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘ताजमहल जल्दी ही तेज मंदिर में तब्दील होगा।’

आगरा में ताज महोत्सव की बाबत सवाल पूछने पर कटियार ने कहा कि इसे ताज महोत्सव कहें या फिर तेज महोत्सव, दोनों ही बातें एक हैं। ताज और तेज में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। हमारे तेज मंदिर को औरंगजेब ने कब्रिस्तान में तब्दील कर दिया था। ताजमहल जल्दी ही तेज मंदिर में तब्दील होगा।

उन्होंने कहा कि ताजमहल औरंगजेब के दौर में मौजूद नहीं था। तब यह हमारा मंदिर हुआ करता था।

यह भी पढ़ें:- ‘बिहारी बाबू’ के बागी सुर, वादों को जुमलों में न बदले सरकार, जनता करेगी फैसला

ये कोई पहली बार जब विनय कटियार ने इस तरीके का विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी कटियार ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि ताजमहल पहले शिवमंदिर था। तब मंदिर के अंदर एक शिवलिंग भी स्थापित था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें:- मोदी पर टेढ़ी हुई ‘हसीना’ की नज़र, तिलमिलाए भाजपाई बोले- ये है पीएम का अपमान

बता दें कि 10 दिवसीय ताज महोत्सव आगरा में 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक मौजूद रहेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV