दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने दिया मोदी का साथ, आधार पर बोली ये बड़ी बात

नई दिल्ली। आधार के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र की राय एक मत नहीं हो पा रही है। पूरे देश में अभी भी आधार से जुड़ी जानकारियों के लीक होने का भ्रम बना हुआ है। वहीं भाजपा सरकार की इस पहल के समर्थन में दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने अपनी दखल दी है।

बात कर रहे हैं बिल गेट्स की। उन्होंने न केवल आधार का समर्थन किया बल्कि इसे एक बेहतर विकल्प बताया।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में भड़के राहुल, भाजपा पर लगाया ध्रुवीकरण का आरोप

भाजपा सरकार

प्राइवेसी के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता की आधार की सुरक्षा को लेकर लोगों को चिंता करने की जरूरत है। हां आधार के प्रबंधन को जरूर मजबूती प्रदान करनी चाहिए।

खबरों के मुताबिक़ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि आधार और इसके लिए इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है।

इस दौरान बिल गेट्स ने बताया कि उनकी संस्था बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन आधार की इस टेक्नोलॉजी को दूसरे देशों तक पहुंचाने के लिए विश्व बैंक को फंड मुहैया करा रही है।

यह भी पढ़ें : देखते ही देखते आग का गोला बनी बस, जिंदा जले 22 यात्री

62 वर्षीय बिल गेट्स ने बताया कि इंफोसिस के उप-संस्थापक और यूआईडीएआई आधार की नींव रखने वाले नंदन नीलेकणि इस काम में विश्व बैंक की मदद कर रहे हैं।

क्या भारत में इस्तेमाल होने वाली आधार टेक्नोलॉजी को दूसरे देशों में ले जाना सही होगा? इस सवाल के जवाब पर बिल गेट्स ने कहा कि बिल्कुल। इससे फायदा होने की संभावना काफी ज्यादा है।

बता दें कि देश में एक अरब से भी ज्यादा लोगों ने आधार लिया है। इस तरह से यह दुनिया का सबसे बड़ा बायोमैट्रिएक आईडी सिस्टम बन गया है।

आधार को लेकर बात करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि दूसरे देशों को भी आधार की संकल्पना को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई देश इसे कितना जल्दी लागू कर सकता है, ये वहां के प्रशासन पर भी निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के लिए बजी खतरे की घंटी, खत्म हो सकती है राहुल की सदस्यता!

बता दें कि भारत के पड़ोसी देश समेत कुछ देशों ने आधार को अपने देश में लागू करने के लिए भारत सरकार से सहयोग मुहैया कराने के लिए कहा है।

आधार से प्राइवेसी को खतरे पर बिल गेट्स ने कहा कि आधार अपने आप में प्राइवेसी के लिए कोई खतरा नहीं है। क्योंकि यह सिर्फ एक बायोमै‍ट्रि क आईडी वेरीफिकेशन स्कीम है। आपको यह देखना होगा कि इसमें क्या जानकारी संरक्षि त की जा रही है।

ऐसे में आपको इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इसका बेहतर प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैंक खातों के मामले में यह बखूबी मैनेज किया गया है।

आधार की संकल्पना मोदी सरकार से पहले हुई थी इस सवाल का जवाब देते हुए बिल गेट्स ने कहा संकल्पना की बात से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि पीएम मोदी ने इस दिशा में कदम बढ़ाया। इसका श्रेय सिर्फ उन्ही को जाता है। वे लगातार इस दिशा में कदम बधा रहे हैं और आधार प्रणाली को बेहतर करने की कोशिश में जुटे हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV