Bigg Boss 15 : अफसाना की यह हरकत पड़ेगी भारी, मेकर्स ने किया शो से बाहर

टीवी के सबसे विवादित शो Bigg Boss 15 का आज का एपिसोड बेहद चौंकाने वाला होगा। दरअसल आज के शो में अफसाना खुद को चाकू से घायल करते हुए नजर आएंगी। जिसके बाद शो के मेकर्स ने अफसाना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अफसाना अपकमिंग एपिसोड में वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद अपना आपा को देती हैं। इसके बाद वह खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं।

आपको बता दें कि वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी से जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इसके बाद वह बेहद गुस्से में नजर आईं। इतना ही नहीं दोनों की लड़ाई फिजिकल होने तक पहुंच जाती है। दरअसल वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान उमर अफसाना को बाहर कर देते हैं। अफसाना किचन एरिया में जाकर बैठ जाती हैं। वह घरवालों से कहती हैं कि वो सबकी टारगेट और सब उन्हें शो से बाहर निकालना चाहते हैं। अफसाना के हाथ में चाकू को देख उमर, जय और करण उनकी ओर भागते हैं और रोकने का प्रयास करते हैं। हालांकि तीनों के लाख समझाने के बाद भी अफसाना चिल्लाती रहती हैं। अफसाना की हरकतों को देखने के बाद बिग बॉस के मेकर्स उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

पहले भी पड़ी थी बिग बॉस से डांट

हाल की के एक एपिसोड में दिखाया गया था कि शमिता शेट्टी और अफसाना खाना दोनों को ही बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर जमकर डांट लगाई थी। शमिता को अंग्रेजी बोलने और अफसाना को टास्क के दौरान सोने की वजह से यह फटकार लगाई गई थी। जिसके बाद अफसाना का जमकर ड्रामा भी सामने आया था। इससे पहले अफसाना को शो में कई बार बेवजह चिल्लाते और लड़ते भी देखा गया था।

LIVE TV