देश

मुंबई के मलाड में गैस सिलेंडर विस्फोट, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से कम से कम छह लोग घायल हो गए। नगर निगम अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलाड (पश्चिम) के मालवानी में भारत माता स्कूल के पास एक चॉल (पंक्तिबद्ध मकान) में सिलेंडर से गैस रिसाव की आशंका के बाद सुबह 9.25 बजे घटना की सूचना मिली। सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button