देश

अन्नामलाई ने BJP छोड़ी, नितिन नबिन ने मंजूर किया इस्तीफा

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के राज्य प्रभारी नितिन नबिन ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया।

अन्नामलाई के इस्तीफे की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थीं। पार्टी की ओर से उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में नितिन नबिन, अमित शाह और बी.एल. संतोष से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला बताया था।

अन्नामलाई के इस्तीफे को तमिलनाडु में भाजपा की महत्वाकांक्षाओं को बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में 2019 के 3.6% वोट शेयर से 2024 में 11.2% तक उछाल आया था, हालांकि पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी।

Related Articles

Back to top button