
नेपाल में आई अचानक बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे देशभर के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अनुपम खेर, सोनू सूद और अन्य कई हस्तियों ने इस त्रासदी पर अपना दुख व्यक्त किया है। अब दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अपने नवीनतम ब्लॉग में इस स्थिति पर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेपाल में मौजूदा स्थिति को दर्शाने वाले दृश्य “देखना असहनीय” थे। अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने नेपाल की भयावह स्थिति के बारे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा “गंभीरता से कहें तो, नेपाल में आई बाढ़ से हुई तबाही को देखना असहनीय है। प्रकृति के प्रकोप का मुकाबला नहीं किया जा सकता… इसके सम्मान के लिए ईश्वर की उपस्थिति आवश्यक है, हम प्रार्थना करते हैं… क्योंकि वही सर्वोपरि है। इससे पहले अनुपम खेर ने भी नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की थी । उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए स्थिति पर अपना दुख व्यक्त किया और लिखा मैं नेपाल के लिए प्रार्थना करता हूँ! नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से मैं बहुत दुखी और भयभीत हूँ। जानें गईं। परिवार बिखर गए। घर बह गए। असहाय जानवर तबाही में फंस गए। यह सोचकर दिल टूट जाता है कि कैसे कुछ ही पलों में किसी का अपना सब कुछ गायब हो सकता है।



