
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर भाजपा और संघ परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘अदृश्य शस्त्रों’ का हवाला देते हुए संपत्तियों की वैधता, चंदे, बेनामी संपत्तियों और संगठनों के इतिहास को लेकर 10 तीखे सवाल उठाए हैं।
अखिलेश ने लिखा कि वकील और जनता मांग कर रहे हैं कि भाजपा और उनके सहयोगी संगठनों के निर्माणों, दुकानों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के कागजात व नक्शों की भी जांच हो। उन्होंने चंदे के ऑडिट, बेनामी संपत्तियों, विदेश यात्राओं, खर्च का स्रोत और ‘मुखबिरी’ के इतिहास जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े किए।
पोस्ट के अंत में उन्होंने आरोप लगाया कि ये ताकतें अब ‘मानस के मान’ पर लाठियां चलवा रही हैं। अखिलेश के इस पोस्ट से उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।



