इस वजह से फैन के पैरों में गिरे ऋतिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

अपने हेंडसम लुक और शानदार फिटनेस के लिए तो जाने जाते बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी पसंद किए जाते हैं। ऋतिक की अगली फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ चुका है। दर्शकों को फिल्म में ऋतिक का अंदाज़ काफी ज़बरदस्त लग रहा है। वहीं इस बीच ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो हर किसी के दिल को छू रहा है।

दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए ऋतिक एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट के दौरान अभिनेता को सबके सामने स्टेज पर एक फैन के पैर छूते कैप्चर किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक एक फिटनेस इवेंट में गए हुए थे। ऋतिक रोशन ने पीले रंग का टी-शर्ट और उजले रंग का कैप लगा रखा था। तभी उनका एक फैन स्टेज पर आता है और वह उनके पैर छू लेता है। इसके बाद ऋतिक रोशन अपने फैन को अपना पैर छूने से रोकते हैं और वे उसके ही पैर छू लेते हैं। ऋतिक रोशन का ऐसा करना उनके फैन्स को भा गया है।

सोशल मीडिया में फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं। फैंस ऋतिक रोशन को सबसे विनम्र अभिनेता बता रहे हैं। साथ ही बहुत से फैन्स ने उनकी फिल्मों का बायकॉट नहीं करने की भी बात कही है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन बहुत जल्द तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। कुछ फैंस ने ऋतिक रोशन के ऐसा करने को अपनी फिल्म के बॉयकॉट का डर भी करार दिया है, मगर ज्यादातर फैंस ऋतिक की इस अदा पर फिदा नजर आ रहे हैं।

LIVE TV