AAP नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कही यह बड़ी बात

संसद का बजट सत्र जारी है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर बुधवार को दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ था। आज भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकर पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान 76 दिनों से विरोध कर रहे हैं, उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्हें देशद्रोही, आतंकवादी, खालिस्तानी कहा जाता है। सरकार और किसानों के बीच 11 बार बातचीत हुई। सभी विफल रहे। सरकार इसे लेकर चिंतित नहीं दिख रही है। लगभग 165 किसानों ने अपनी जान गंवाई। दया कीजिए और तीनों कानूनों को निरस्त कीजिए।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दो पालियों में आयोजित हो रही हैं। बैठकें पांच-पांच घंटे की पारी में आयोजित हो रही हैं। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह होती है और दोपहर के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती है। बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 15 फरवरी को खत्म होगा और दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा।   

LIVE TV