उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में बकरीद के दिन कुर्बानी के बहाने युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बकरीद के दिन एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। खोड़ा थाना क्षेत्र में आरोपी असद ने पुरानी रंजिश के चलते सूर्या नामक युवक को ‘कुर्बानी’ दिखाने के बहाने बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक सूर्या को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी असद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। कई हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया।

पुलिस ने भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button