श्रीलंका को बीच मझधार में देश छोड़ कर भागे कुल नौ दिग्गज, कई मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

दिलीप कुमार

श्रीलंका पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के हालात से गुजर रहा है। देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इसी बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री के परिजनों के देश छोड़कर भाग जाने की ख़बर सामने आई है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा सौंप दिया है। अब सरकार की लाचारी यह है कि वह सरकार में नए चेहरों को लाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच श्रीलंका में छपने वाली अखबार डेली मिरर के अनुसार महिंदा राजपक्षे सरकार में मंत्री रहे उनके बेटे नमल राजपक्षे की पत्नी लमिनी राजपक्षे श्रीलंका छोड़ दिया है।

इसके साथ ही पीएम के समधी श्रीलंका छोड़कर दूसरे देश चले गए हैं। ये लोग किस देश में गए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका के सत्ता पर काबिज दिग्गजों का इस तरह से देश छोड़ के जानें का प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि देश में सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश इन्हें भयभीत कर दिया है। देश छोड़कर भागने वालों के लिस्ट में प्रधानमंत्री समेत कुल नौ लोग शामिल हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 1948 में ब्रिटेन से श्रीलंका के आजाद हो जाने के बाद से लेकर अब तक श्रीलंका का हालत कभी इस तरह से तंग नहीं हुआ था, जिस तरह से अब आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

बता दें कि श्रीलंका इस आर्थिक तंगी का मूल कारण विदेशी मुद्रा का आभाव और आवश्यकता से अधिक कर्ज है ,जो इसे ले डूबा है। सरकार का मानना है कि कोराना के बाद देश के पर्यटन पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिस वजह से श्रीलंका की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हुई है।

LIVE TV