राशिफल

आज का राशिफल 19 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

19 अगस्त 2026 (बुधवार) का राशिफल

मेष

आज सामाजिक व सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। धन की अच्छी आवक होगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख-संतोष रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। विचारों में उग्रता बढ़ सकती है, इसलिए समाधानकारी व्यवहार अपनाएँ। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ

दिन शुभ और फलदायी रहेगा। निर्धारित काम सफलता से पूरे होंगे। शारीरिक-मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा, कोई खास काम शुरू करने की योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। बीमारी में राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन

तन-मन की अस्वस्थता महसूस हो सकती है। नया काम शुरू करने की योजना बने, लेकिन जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से बचें। संतान के काम में खर्च हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क

दिन मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। आनंद और स्फूर्ति की कमी महसूस होगी। मन में चिंता रह सकती है। काम समय पर पूरे नहीं हो सकते। घर में झगड़े या स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है। धन व्यय होगा। समय पर भोजन न मिलने से गुस्सा आ सकता है।

सिंह

दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा और लाभ भी होगा। किसी सुंदर जगह घूमने जा सकते हैं। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे। नए रिश्ते बन सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

कन्या

दिन शुभ रहेगा। मीठी वाणी से किसी का दिल जीत सकते हैं। काम सफल होने की अच्छी संभावना है। परिवार में आनंद रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बन सकती है। बौद्धिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

तुला

आर्थिक योजनाएँ बनाने का अच्छा समय है। रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से काम आगे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ संवाद अच्छा रहेगा। मनोरंजन में खर्च हो सकता है। परिजनों से अच्छे संबंध बनेंगे। पुराना विवाद दूर हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लाभप्रद है।

वृश्चिक

मौज-मस्ती और मनोरंजन में धन खर्च होगा। शारीरिक-मानसिक समस्याएँ दूर हो सकती हैं। व्यावहारिक उग्रता से बड़ा विवाद हो सकता है। परिजनों से मतभेद हो सकता है। ज्यादातर समय मौन रहकर रिश्ते बचाएँ। स्वास्थ्य चिंताजनक नहीं है, लेकिन बाहर खाने-पीने से परहेज करें।

धनु

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से दिन लाभदायी है। गृहस्थ जीवन का आनंद लेंगे। रोमांटिक रहेंगे। मित्रों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों से आर्थिक लाभ मिलेगा। आय और व्यापार में लाभ होगा। अच्छे भोजन का योग है।

मकर

दिन संघर्षमय रहेगा। दुर्घटना का भय बना रह सकता है, सावधानी रखें। व्यापार में चिंता रह सकती है। व्यापार के लिए बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर संतोष रहेगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। धन और मान-सम्मान मिलेगा। सगे-संबंधी व मित्रों से लाभ होगा।

कुंभ

शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने पर भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें। मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में खर्च अधिक होगा। संतान की चिंता रह सकती है। विरोधियों से विवाद में न उलझें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी।

मीन

अनैतिक या नियम-विरोधी कामों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। इलाज में खर्च हो सकता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। परिजनों से संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। ईष्टदेव का जप-ध्यान मानसिक शांति देगा। दोपहर बाद विचारों में सकारात्मकता आएगी और कार्यस्थल के काम समय पर पूरे हो सकेंगे।

Related Articles

Back to top button