उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 16 अगस्त को लखनऊ समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और भारी वर्षा का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 17 अगस्त तक पूर्व से पश्चिम तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश के आसार?
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है और करीब 45 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और महोबा समेत आसपास के जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी समेत करीब 40 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

19 अगस्त तक पूर्वी यूपी के साथ-साथ मध्य और पश्चिमी जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button