
माननीय राज्यपाल महोदया के मार्गदर्शन में संचालित “आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान” एवं “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के अंतर्गत शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) चन्दना बोस के कुशल निर्देशन तथा कल्चरल क्लब के तत्त्वावधान में दो दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं द्वारा हाथों में आधिकारिक बैनर लेकर “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को कैंसर से बचाव और समय पर जाँच के प्रति सजग करना था।
रैली के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान में वक्ताओं ने कैंसर के लक्षणों, एच.पी.वी. (HPV) टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर प्रकाश डाला, जिसके बाद छात्राओं के लिए एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. बिंदु, इंचार्ज डॉ. रागिनी एवं सदस्य डॉ. सौरभ, डॉ. अंशुल, डॉ. अनामिका एवं डॉ. मोनिका की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी सदस्यों ने समाज को कैंसर मुक्त बनाने का संकल्प लिया।



