आगराउत्तर प्रदेश

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: मजदूर की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर की कार्रवाई की मांग

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्रा मोड़ स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय मजदूर सोहनवीर (निवासी मुबारिकपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। थाना प्रभारी राम कुमार तोमर ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

सोहनवीर अपने पीछे पत्नी मोनी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button