उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली कलेक्ट्रेट पर चार महिलाओं ने प्लाट विवाद को लेकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने कहा ये

बरेली कलेक्ट्रेट पर चार महिलाओं ने प्लाट पर कब्जे और पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोका और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कैंट के मानपुर चिकिट्टिया निवासी चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर यह कदम उठाया। आरोप है कि उनके 200 गज के प्लाट पर पड़ोसी ने कब्जा कर रखा है। न तो पुलिस उनकी मदद कर रही थी और न ही प्रशासन, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

महिलाओं के साथ आए गौरव ने बताया कि पड़ोसी उनके प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहा है। मंगलवार सुबह परिवार की चार महिलाएं पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लाट से भगा दिया गया।

गौरव के मुताबिक, इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी शिकायत की गई। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद बुधवार सुबह गौरव की चाची कमलेश कुमारी, ताई मुन्नी देवी और बहन रोशनी व विमलेश अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचीं।

आरोप है कि चारों महिलाओं ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखी तो उसे छीन लिया। महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button