
गाजियाबाद के भोजपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला के साथ घर में घुसकर उसके 4 साल के बच्चे को गनपॉइंट पर रखकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दूसरे समुदाय का है, जिसका नाम वकील बताया जा रहा है।
पीड़िता के मुताबिक पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिवार ने खुद को घर में कैद कर लिया था और पांच दिन बाद मंगलवार को महिला अपने पति के साथ भोजपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अब बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
पति बेंगलुरु में रहता है
पीड़िता के मुताबिक उसका पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। घटना के वक्त वह अपने बच्चे के साथ गांव में थी। घटना 3 जुलाई को हुई जब वह दोपहर में अपने बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वकील जबरन घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और वारदात को अंजाम दिया।



