झांसी जिले के थाना कटेरा अंतर्गत कंडोर खिरक क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान महिलाओं सहित करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई साइबर क्राइम से जुड़े मामले को लेकर की गई। बताया जा रहा है कि इसकी निगरानी/लीड आईजी झांसी द्वारा की गई।
पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आधिकारिक पुष्टि और पूरा विवरण आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। ड्रोन के जरिए पूरे गांव की मूवमेंट ट्रैक की गई। कटेरा क्षेत्र के खिरक कंडोर में पुलिस और साइबर क्राइम टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की पुलिस तथा साइबर क्राइम टीम के अधिकारी मौजूद रहे।



