देश

‘28 साल के युवाओं ने किया, 56 साल के युवा ने नहीं’: PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हैदराबाद स्थित स्टार्टअप Skyroot Aerospace के सफल रॉकेट लॉन्च की सराहना करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा।

PM मोदी ने कहा, “Skyroot स्टार्टअप की पूरी टीम की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। ऐसे युवाओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूं।”

हालांकि पीएम ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा 56 वर्षीय कांग्रेस नेता की ओर था।

PM का बयान
मोदी ने कहा कि भारत के युवा अब अंतरिक्ष में नई यात्रा पर निकल पड़े हैं। कुछ ही देशों में निजी क्षेत्र द्वारा ऐसा रॉकेट लॉन्च संभव है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की युवा शक्ति, नवाचार और सुधारों का परिणाम है।

पीएम ने एक महीने में देश की कई बड़ी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद का मानसून सत्र ऐसे समय शुरू हो रहा है जब देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

Related Articles

Back to top button