
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह फैसला सोनम वांगचुक के 21वें दिन अस्पताल भर्ती होने के बाद लिया गया।
CJP ने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।
दिपके ने दावा किया कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर ले गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल ले जाया गया।
CJP ने NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है।



