उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल हादसे पर CM धामी ने ली रिपोर्ट, मजदूर सुरक्षा पर जोर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात सिल्क्यारा टनल हादसे की जानकारी ली। टनल की शॉटक्रीट लाइनिंग के एक हिस्से के गिरने की घटना पर मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन से रिपोर्ट ली और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव सुमन ने NHIDCL और जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने राहत, बचाव कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

CM धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और निर्देश दिए कि मृतक मजदूर के परिवारी को निर्धारित मुआवजा तुरंत दिया जाए। शव को पूरे सम्मान के साथ उसके गृह जिले पहुंचाया जाए और परिवार को हर संभव मदद दी जाए।

सचिव ने हादसे के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने टनल निर्माण से जुड़ी SOP को अद्यतन करने, सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और कमजोर हिस्सों की विशेष जांच कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button