
फिल्म 3 इडियट्स में चतुर रामलिंगम का रोल करने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने लद्दाखी शिक्षक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की सेहत बिगड़ने पर ओमी ने भावुक अपील की कि “मैं फुन्सुख वांगडू को मरने नहीं देना चाहता।”
ओमी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा, “हेलो इडियट्स, पहचाना? मैं ओमी वैद्य हूँ… 3 इडियट्स का चतुर। आप जानते हैं कि आमिर खान का किरदार फुन्सुख वांगडू असल में सोनम वांगचुक पर आधारित है? मैं उनसे मिला हूँ, वे बहुत साधारण और प्रभावशाली इंसान हैं।”
उन्होंने बताया कि वांगचुक की ब्लड शुगर बहुत कम हो गई है और उन्होंने 9 किलो वजन घटा दिया है। ओमी ने लोगों से अपील की कि चाहे आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन उन्हें मरने न दें। वे शिक्षा, लद्दाख की स्वायत्तता और पर्यावरण के मुद्दों को लेकर यह संघर्ष कर रहे हैं।
प्रशांत भूषण ने भी ओमी के वीडियो को शेयर करते हुए समर्थन जताया और पूछा कि अब आमिर खान क्या करते हैं।
वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं, जो अब 16वें दिन चल रही है। यह protest NEET घोटाले के खिलाफ Cockroach Janta Party (CJP) द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।



