
उत्तर प्रदेश में लाइफलाइन बिजली उपभोक्ताओं की बिजली खपत में भारी कमी आने के बावजूद उनके कनेक्शन लोड बढ़ाने पर सवाल उठ रहे हैं।
स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर काउंसिल ने इस मामले की हाई लेवल जांच की मांग की है।
काउंसिल प्रेसिडेंट अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रत्येक लाइफलाइन उपभोक्ता की औसत वार्षिक खपत 780 यूनिट थी, जो 2025-26 में घटकर 427 यूनिट रह गई। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह और घटकर 424 यूनिट रहने का अनुमान है।
इसके बावजूद लाइफलाइन उपभोक्ताओं की संख्या और उनके लोड में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
2024-25 में कुल बिजली बिक्री 13,260 मिलियन यूनिट थी, जो 2025-26 में घटकर 7,161 मिलियन यूनिट रह गई। 2026-27 में भी यह 7,586.74 मिलियन यूनिट रहने का अनुमान है।
काउंसिल ने कहा कि खपत घटने के बावजूद लोड बढ़ाने का मामला संदिग्ध है और इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।



