
बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के आरोपों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने इसे ‘महापाप’ बताते हुए कहा कि चढ़ावा चुराना माता-पिता की हत्या करने जैसा पाप है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है और दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
धामी ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर भारत की आस्था का केंद्र है और यहां किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




