विदेश

FBI ने गोल्डी ब्रार पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर सुर्खियों में

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ब्रार (सतिंदरजीत सिंह) पर 50,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है। अमेरिका ने गोल्डी ब्रार और लॉरेंस बिश्नोई पर कनाडा के खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है।

निज्जर की जून 2023 में कनाडा के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने भारत-कनाडा के राजनयिक संबंधों को गंभीर रूप से प्रभावित किया था।

FBI के ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिश्नोई, भगवानपुरिया और ढांडा गैंग से जुड़े थे। गोल्डी ब्रार पर रैकेटियरिंग, एक्सटॉर्शन और ड्रग्स से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

FBI ने गोल्डी ब्रार की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर का इनाम रखा है।

Related Articles

Back to top button