उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा घोटाला: प्रो. रामगोपाल यादव का बड़ा दावा- ‘20 हजार करोड़ का घपला, बड़े-बड़े लोग शामिल’

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में घपले के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने सनसनीखेज बयान दिया है।

इटावा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह कोई छोटा मामला नहीं है। राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घपला हुआ है और इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।”

50-50 किलो सोने और हीरे के हार गायब?
रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि देश-विदेश से भक्तों ने दिल खोलकर सोना-चांदी और हीरे के हार चढ़ाए, लेकिन उसका कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया। उन्होंने कहा, “50-50 किलो सोना दान में दिया गया, लेकिन आज उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।”

सपा नेता का यह बयान अविनाश शुक्ल से जेल में चल रही पूछताछ और संपत्तियों के अटैचमेंट के बीच आया है। विपक्ष अब इस मुद्दे पर सरकार और मंदिर प्रशासन को घेरने की रणनीति बना रहा है।

Related Articles

Back to top button