उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पशु तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस महकमे में सख्त कार्रवाई की गई है। बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित पुलिसकर्मी:
- कोतवाली थाना: मुकेश कुमार, रिंकू गुप्ता, अमन सिंह
- दुबहर थाना: मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा, आलोक
क्या है पूरा मामला?
कुछ दिन पहले फेफना थाना और SOG टीम की संयुक्त छापेमारी में 6 वाहनों से 26 गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। तस्करों की पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्थानीय पुलिसकर्मी उन्हें तस्करी में मदद कर रहे थे। एसपी ने इस गंभीर आरोप को देखते हुए तुरंत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ बर्खास्तगी या एफआईआर जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




