
झारखंड के रामगढ़ जिले में ट्रक और बैंड पार्टी को ले जा रही वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार की आधी रात राजरप्पा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बरलोंग बुद्धबाजार में हुई।
रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन के अनुसार, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।




