उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद UP में कोचिंगों पर सख्ती: सतीश महाना के भाई के भवन में भी कार्रवाई, कई जिलों में सैकड़ों संस्थान सील

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में बिना सुरक्षा मानकों वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी तेज रही।

कानपुर में सतीश महाना के भाई का भवन सील
कानपुर में केडीए प्रवर्तन दस्ते ने जाजमऊ स्थित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई बिट्टू महाना और मन्नू महाना के भवन में चल रही तीन कोचिंग संस्थानों और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया।

अन्य जिलों में कार्रवाई:

  • बिजनौर: नगीना में एक कोचिंग संचालक के जवाब पर अधिकारी भड़क गए और सेंटर सील कर दिया गया। जिले में कुल 5 कोचिंग और 1 लाइब्रेरी सील।
  • अलीगढ़: 15 अवैध कोचिंग सेंटर सील, 11 संचालक फरार।
  • बागपत: 32 कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी सील।
  • वाराणसी: 35 कोचिंग इंस्टीट्यूट और लाइब्रेरी सील, 20 भवन स्वामियों को नोटिस।
  • मुजफ्फरनगर: 10 कोचिंग सेंटर सील।
  • मेरठ: 10 कोचिंग को अस्थायी रूप से बंद कर सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि बेसमेंट या बिना वैध अनुमति और फायर सेफ्टी के चल रहे किसी भी कोचिंग, लाइब्रेरी या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बिना नोटिस सील किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button