
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसदों में टूट के दावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने तीखा पलटवार किया है।
कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने केशव मौर्य को ‘झूठा’ करार देते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद अपनी विधानसभा सीट पर बुरी तरह हार चुका है, वह सपा सांसदों को तोड़ने के खोखले दावे कर रहा है। शिवपाल ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी के सभी सांसद और नेता पूरी तरह एकजुट हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने भरोसा जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों — पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण — को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है।



