उत्तर प्रदेशगोंडा

गोंडा में हिट एंड रन: बेकरी कारोबारी की मौत, 8 दिन बाद थी छोटे भाई की शादी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में वजीरगंज-अयोध्या मार्ग पर एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसा हो गया। हथिनाग मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बेकरी कारोबारी शिव कुमार को जोरदार टक्कर मार दी।

घायल शिव कुमार को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार पर दोहरा सदमा है क्योंकि ठीक 8 दिन बाद यानी 20 जून को उनके छोटे भाई की शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब चीख-पुकार में बदल गई हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button