उत्तर प्रदेश

शामली में पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर चली गोली, जमीन विवाद में 6 बदमाशों ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-709 एडी के पास एक सनसनीखेज गोलीकांड हुआ है। पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा के बेटे बिलाल को जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने गोली मार दी।

बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना का विवरण
बिलाल के अनुसार, कैराना क्षेत्र में एक खेत के पास करीब 6 लोगों ने उस पर हमला किया। आरोपियों ने जानलेवा हमला कर उसे गोली मार दी। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button