
सैदखानपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात भारी अफरातफरी मच गई जब अयोध्या से बाराबंकी की ओर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के जनरल कोच-3 में अचानक आग लग गई।
रात करीब 1 बजे ट्रेन के पहिए से धुआं और लपटें निकलती देख यात्रियों के होश उड़ गए। यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन और स्टेशन पर खिड़कियों-दरवाजों से कूदना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरे स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। आरपीएफ और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण ब्रेक बाइंडिंग पाया गया, जिससे पहियों में घर्षण हो रहा था।
रेलवे की तेजी से की गई मरम्मत के बाद करीब 42 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।luckily किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




