उत्तराखंड

अक्टूबर तक पूरे हों सभी निर्माण कार्य: CM धामी का सख्त निर्देश, चुनावी वर्ष में तेज रफ्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि अक्टूबर 2026 तक राज्य के सभी अधूरे निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं। सोमवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर 2026 तक आधे से ज्यादा काम पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स को अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

CM धामी ने कहा, “प्रोजेक्ट्स में देरी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने निर्देश दिया कि हर माह उनकी उपस्थिति में और हर 10 दिन में मुख्य सचिव के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रगति पोर्टल को प्रभावी ढंग से उपयोग करने और भूमि हस्तांतरण, वन Clearance, भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण जैसी समस्याओं को तत्काल सुलझाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी।

बैठक में रामनगर ISBT, रानीखेत बस टर्मिनल, चार धाम सड़क परियोजनाएं, माना पास रोड, अस्कोट-लिपुलेख ट्रैक और हरीद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई।

Related Articles

Back to top button