उत्तर प्रदेश

6 मिनट 23 सेकंड में 651 नारियल फोड़े: बहराइच के मजदूर धर्मेंद्र राजभर ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मजदूरी करने वाले एक आम युवक ने अपनी लगन और अदम्य हौसले से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हरियाणा के रोहतक में पल्लेदारी का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी धर्मेंद्र राजभर ने मात्र 6 मिनट 23 सेकंड में 651 नारियल अपने हाथों से फोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

रविवार को बहराइच के धर्मागतपुर स्थित आदर्श भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र ने यह करतब दिखाया। नारियल फोड़ते समय उनकी दोनों हथेलियाँ लहूलुहान हो गईं और खून बहने लगा, लेकिन दर्द को दरकिनार करते हुए उन्होंने अपना लक्ष्य पूरा कर दिखाया।

रिकॉर्ड बनाने के बाद धर्मेंद्र ने पूरे विश्व को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो भी उनका रिकॉर्ड तोड़ेगा, उसे 1 करोड़ रुपये नकद और 5 लाख रुपये की बुलेट मोटरसाइकिल पुरस्कार में दी जाएगी।

इस अनोखे कार्यक्रम में जखनियां विधायक बेदीराम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

धर्मेंद्र राजभर की यह उपलब्धि मेहनत, जुनून और हौसले की मिसाल बन गई है।

Related Articles

Back to top button