
पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की एक बड़ी उपलब्धि पर जोर दिया। राज्य देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को जोड़ने के लिए Gross Environment Product (GEP) लागू किया है।
CM धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य है और भविष्य की सुरक्षा का आधार भी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड पारिस्थितिकी और आर्थिक विकास को संतुलित करने की दिशा में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
GEP को लागू करने की यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन रही है। इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आर्थिक विकास भी पर्यावरण अनुकूल तरीके से होगा।



