
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चीफ मिनिस्टर कैम्प ऑफिस में काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार ‘Solar Awareness Souvenir Booklet’ जारी किया।
CM धामी ने कहा कि यह पुस्तिका मात्र एक दस्तावेज नहीं, बल्कि स्वच्छ, आत्मनिर्भर और हरित उत्तराखंड बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने PM सूर्य घर योजना की सराहना करते हुए बताया कि राज्य ने 40,000 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया है और कुल लक्ष्य का करीब 95% कार्य पूरा हो चुका है।
पिछले दो वर्षों में राज्य में सोलर क्षमता में दस गुना वृद्धि हुई है। आवासीय रूफटॉप सोलर सिस्टम के माध्यम से लगभग 290 MW बिजली उत्पादन क्षमता जोड़ी गई है।
मुख्यमंत्री ने UPCL, UREDA और अन्य विभागों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सोलर ऊर्जा को अपनाने से न सिर्फ बिजली बिल कम होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने उत्तराखंड को पूरे देश के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का आदर्श राज्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया।



