उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में मिली हापुड़ के युवक तुषार त्यागी की लाश के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा किया है।
पुलिस जांच में पता चला कि तुषार की हत्या उसके सगे पिता सुंदर त्यागी ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर की थी।
हत्या के दो बड़े कारण
पिता-पुत्र के बीच करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति और 40 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। तुषार जमीन बेचना चाहता था, जबकि पिता इसका विरोध कर रहा था। इसके अलावा सुंदर त्यागी को शक था कि बेटे ने उसकी जान लेने के लिए सुपारी दे रखी है। इसी शक और संपत्ति के लालच में पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
सुंदर त्यागी हापुड़ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से हत्या, हमला और रंगदारी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



