उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई

बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने शनिवार देर रात एनकाउंटर में मार गिराया।

खोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि असद खोड़ा में पैसे लेने आ रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की बाइक और एक कंट्री मेड पिस्तौल बरामद की है। असद का साथी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button